भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गये दूसरे वनडे मैच को एमएस धोनी की शानदार पारी के दम पर जीत लिया था. एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में 54 गेंदों में 55 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 गगनचुंबी छक्के लगाये थे.
भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने भी 112 गेंदों पर 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. धोनी और कोहली की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब सीरीज का निर्णायक मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 18 जनवरी को खेला जायेगा.
मैच के दौरान धोनी के शार्ट रन पर नहीं गया किसी का ध्यान

एमएस धोनी की 55 रन की शानदार पारी में एक रन ऐसा था. जो शार्ट रन था, लेकिन ना तो इसमें अंपायर का ध्यान गया था और ना ही किसी ऑस्ट्रेलियाइ खिलाड़ी का ध्यान इस शार्ट रन में गया.
दरअसल, जब एमएस धोनी 36 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो 44.6 गेंद पर धोनी ने शार्ट खेलकर एक रन लेना चाहा, धोनी भागे, लेकिन उन्होंने रन पूरा नहीं किया और क्रीज छूने से पहले ही वह वापस लौट गये.
दरअसल, ओवर भी हो गया था, इसलिए वह दिनेश कार्तिक से बात करने लौट गए थे, लेकिन नियमनुसार पहले धोनी को रन पूरा करना चाहिए था और फिर दिनेश कार्तिक से ओवर के बीच में बात करनी चाहिए था.
यहाँ देखें धोनी के रन पूरा ना करने का वीडियो

Did anyone notice that dhoni actually didn’t complete the run here? pic.twitter.com/F9KjKiFILc
— neich (@neicho32) January 15, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एडिलेड वनडे मैच के दौरान रन पूरा नहीं किया. हालाँकि, उनके रन ना पूरा करने पर अंपायर सहित किसी का भी ध्यान नहीं गया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : दुनिया के सबसे ईमानदार खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह ने कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कुछ ऐसा नहीं गया किसी का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.