Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिंदगी मौत से जूझ रहे जैकब मार्टिन की महेंद्र सिंह धोनी की सुपर किंग्स ने की मदद 

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन का बड़ौदा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनका बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था. जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं.

बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहली ही पांच लाख रुपये की मदद की है. इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी की 3 लाख की मदद

आपकों बता दें, कि आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन की मदद की है. चेन्नई सुपर किंग्स ने जैकब को 3 लाख रूपये की मदद की है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस बात की जानकारी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

“हम सभी को सिर्फ प्यार चाहिए! पीली जर्सी (चेन्नई सुपर किंग्स ) टीम ने भारत के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए 3 लाख रूपये दिए है. जल्द ही ठीक हो जाओ, हमारी दुआएं आपके साथ है!”

 

 

क्रुणाल पांड्या दे चुके हैं ब्लैंक चेक

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या ने जैकब मार्टिन की मदद के लिए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय पटेल को ब्लैंक चेक दिया है.  घरेलू क्रिकेट में जैकब मार्टिन ने बड़ौदा और रेलवे का प्रधिनिधित्व किया है.

जैकब मार्टिन ने भारत के लिए खेले है 10 वनडे मैच 

आपकों बता दें, कि जैकब मार्टिन ने भारतीय टीम के लिए कुल 10 वनडे मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होने 22.57 की औसत से 158 रन बनाये हुए हैं.

उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 138 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 46.65 की औसत से 9192 रन बनाये. लिस्ट ए करियर में उन्होंने 101 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 39.30 की औसत से 2948 रन बनाये हुए हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post जिंदगी मौत से जूझ रहे जैकब मार्टिन की महेंद्र सिंह धोनी की सुपर किंग्स ने की मदद  appeared first on SportzWiki Hindi.