Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों और किसके कहने पर बार-बार दिया जा रहा जसप्रीत बुमराह को आराम

Ashwin will play an important role in the fourth innings: Bumrah

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरिज 2-1 से अपने नाम कर ली थी. भारतीय टीम की इस जीत में जसप्रीत बुमराह ने अहम योगदान दिया था और सीरीज में कुल 21 विकेट चटकाये थे.

इस टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम देने का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने उन्हें आराम देने का फैसला किया था.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिट रखने के लिए नहीं चुना था वेस्टइंडीज के खिलाफ 

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा, “मेरा विश्वास करो, अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह सीरीज के पूरे दो टेस्ट मैच खेल जाता, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट मैच नहीं खेल पाता.

सपोर्ट स्टाफ वास्तव में खिलाड़ियों के वर्कलोड में निगरानी रख रहा है. उनकी कोशिश बुमराह को फिट रखने की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज ना खेलकर ही बुमराह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फिट नजर आया है.”

बुमराह के लिए भरत अरुण कर रहे हैं योजना तैयार 

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने आगे अपने बयान में कहा, “गेंदबाजी कोच भरत अरुण बुमराह और अन्य गेंदबाजो के साथ लगातार काम कर रहे हैं, बुमराह ने एक गेंदबाज के रूप में काफी सुधार किया है.

जसप्रीत बुमराह को श्रेय देना चाहिए, क्योंकि भरत अरुण सिर्फ उनके लिए योजना तैयार कर रहे है और बुमराह उन योजनाओं को लागू करने के लिए प्रयास कर रहा है.”

बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह देने पर था संदेह 

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने आगे अपने बयान में कहा, “जब हमने पहली बार बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में चुना, तो हमें भी संदेह था, कि क्या यह सफ़ेद गेंद का विशेषज्ञ गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर पायेगा, लेकिन आज परिणाम सभी के सामने है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों और किसके कहने पर बार-बार दिया जा रहा जसप्रीत बुमराह को आराम appeared first on SportzWiki Hindi.