Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या- के एल राहुल पर मुंबई पुलिस ने ऐसे किए शब्दों से वार

भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल पर पहले जहां अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों पर बैन लग सकता है, वहीं अब दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. साथ ही दोनों तब तक कोई भी मैच नहीं खेलेंगे जब तक उन पर चल रही चांज पूरी नहीं हो जाती है.

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कसा तंज 

मुंबई पुलिस ने ट्वीट के के लिखा, एक महान खिलाड़ी बनने के लिए क्या जरूरी है? अगर आपको एक महान खिलाड़ी बनना है तो आप मैदान पर ढेर सारे रन बनाएं. और मैदान से बाहर औरतों की इज्जत करें. बता दें, मुंबई पुलिस ऐसे चल रहे मुद्दों पर हमेसा ट्वीट करने के लिए जानी जाती है.

हार्दिक पांड्या ने टीवी शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था

हार्दिक पांड्या ने टीवी शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था और यह भी बताया कि वह इस बारे में अपनी फैमिली के साथ भी खुलकर बात करते हैं.हालांकि राहुल ने अपने संबंधों के बारे में सीमित होकर जवाब दिया. कप्तान विराट कोहली ने भी दोनों की इस हरकत को गलत बताया था.

82 वर्षों में केवल दूसरी घटना है जबकि भारतीय क्रिकेटरों को दौरे के बीच स्वदेश भेजा जा सकता है 

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का मामला पिछले 82 वर्षों में केवल दूसरी घटना है जबकि भारतीय क्रिकेटरों को दौरे के बीच स्वदेश भेजा जाएगा. वर्षों पहले 1936 में महान लाला अमरनाथ को तत्कालीन कप्तान विजयनगरम के महाराज यानि विज्जी ने एक प्रथम श्रेणी मैच के दौरान कथित अपमान के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हार्दिक पांड्या- के एल राहुल पर मुंबई पुलिस ने ऐसे किए शब्दों से वार appeared first on SportzWiki Hindi.