भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम के तरफ से शिखर धवन ने 75 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापस आए. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को शुरूआती झटके दिएं.
न्यूजीलैंड की टीम इसके बाद जल्द ही अपने सारे विकेट गवां दिएं. कुलदीप यादव और चहल की जोड़ी ने एक बार फिर पूरे मैच में सात विकेट अपने नाम किएं. कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में टीम में नहीं चुना गया था. लेकिन पहले मैच में रविन्द्र जडेजा की जगह इस खिलाड़ी को मौका मिला.
अंबाती रायडू हो गए थे आउट, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अपील ही नहीं की

भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने आई. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. लेकिन रोहित शर्मा ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं कर पाएं और 11 रन पर आउट हो गएं. इसके बाद विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ भारतीय पारी को संभाला. फिर विराट कोहली भी 45 रन बना कर आउट हो गएं.
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने कोई अपील नहीं की
इसके बाद बल्लेबाजी करने आएं अम्बाती रायडू लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कट करने का प्रयाश कर रहे थे गेंद बल्ले से लग कर सीधे विकेटकीपर के पास गई. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने कोई अपील नहीं की. बाद में रिप्ले में साफ़ दिखा वो आउट थे.
यहाँ देखें वीडियो
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 23, 2019
बता दें, इस मैच रायडू को मौका मिला था. पिछले मैच में वो नहीं खेल पाएं थे. वो पिछले दो मैच में फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे. इस मैच में इस खिलाड़ी को दिनेश कार्तिक की जगह पर मौका मिला. मैच में रायडू ने नाबाद 13 रन बनाएं. इसके लिए उन्होंने 23 गेंद खेलकर 2 चौक्के भी लगाएं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की इस गलती की वजह से आउट होने के बाद भी अंबाती रायडू को दिया गया नॉटआउट appeared first on SportzWiki Hindi.