Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या अंत की ओर है सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के करियर अंत की तरफ जा रहा है। अब घरेलू मैचों में भी उनका बल्ला पूरी तरह शांत ही रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में जरुर उनके बल्ले से रन निकले थे, लेकिन उनके बाद दिलीप ट्रॉफी और फिर रणजी ट्रॉफी में वह बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

इंग्लैंड दौरे में रायडू की जगह मिला था मौका

सुरेश रैना को इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में जगह मिली थी। वहां भी वह पहली पसंद नहीं थे। टीम में पहले अम्बाती रायडू का चयन हुआ था लेकिन उनके यो- यो टेस्ट में फेल होने की वजह से रैना को मौका मिल गया।

यहाँ उनका बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा था। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद उन्हें एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली। यहाँ अच्छा प्रदर्शन कर अम्बाती रायडू और केदार जाधव ने रैना की राह और मुश्किल कर दी।

2015 में ही खेला था अंतिम टेस्ट

सफेद गेंद के खिलाड़ी माने जाने वाले सुरेश रैना ने टेस्ट डेब्यू में ही शानदार शतक बनाया था। उनके बाद उनके करियर का ग्राफ लगातार नीचे की तरह गिरता गया। 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

उस टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में वह खाता नहीं खोल पाए थे। उसके बाद उन्हें फॉर अभी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके विपरीत वह लगातार टी-20 टीम का हिस्सा बने हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में भी सुरेश रैना की जगह नहीं मिली। इससे साफ़ हो जाता है कि उन्हें विश्व कप में जगह नहीं ही मिलेगी।

विश्व कप 2011 के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रैना का इंटरनेशनल करियर लगभग समाप्त ही हो गया है। घरेलू क्रिकेट में लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें अब भारत के लिए खेलने का सपना छोड़ ही देना चाहिए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या अंत की ओर है सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर? appeared first on SportzWiki Hindi.