भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दे दिया. इसी के साथ विराट सेना ने पहली बार वनडे क्रिकेट इतिहास में गणतंत्र दिवस पर कोई जीत हासिल की है. भारत ने दूसरे वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे. किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो गई. कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने झटके उन्होंने चार विकेट अपने नाम किएं.
गणतंत्र दिवस पर भारतीय टीम की वनडे में पहली जीत

भारतीय टीम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार किसी वनडे मैच में जीत हासिल की है. इससे पहले भारतीय टीम ने गणतंत्र दिवस पर पांच वनडे मैच खेले थे. जिसमे भारतीय टीम को 4 में हार और एक मैच बेनतीजा निकला था. इस लिहाज से भारतीय टीम की ये जीत बहुत ख़ास हो जाती है.
भारतीय टीम ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को बहुत सुनहरा तोहफा दिया है. विराट कोहली पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ये कारनामा किया है.
रोहित-शिखर की दमदार पारी

बता दें, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत शानदार रही. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया.
रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे. शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए. आखिरी में केदार जाधव और धोनी का बल्ला भी खूब चला.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय टीम ने रचा इतिहास, ‘गणतंत्र दिवस’ के मौके पर पहली बार किया ये कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.