भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी इंजरी के कारण पर्थ और मेलबर्न टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे. अब सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाना है. इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन फिट हो गये है.
ट्रेनर और फिजियो की निगरानी में अश्विन ने किया अभ्यास शुरू

जहां एक तरफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को बाकि भारतीय खिलाड़ियों ने आराम किया. वहीं रविचंद्रन अश्विन फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और ट्रेनर शंकर बासु के साथ मैदान पर आये और उन्होंने अभ्यास किया.
रविचंद्रन अश्विन दौड़ लगाते हुए भी देखें गये और चौथे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे. बता दें, कि उन्हें लेफ्ट साइड के स्ट्रेन में दर्द था और वह अपने इस दर्द से ठीक होते नजर आ रहे है.
अश्विन मैच-फिट होने के बहुत करीब

मेलबर्न टेस्ट मैच की जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अश्विन को लेकर कहा था, कि
“मुझे लगता है, कि अश्विन मैच-फिट होने के बहुत करीब है. वह काफी ओवर गेंदबाजी कर रहा है, और मुझे यकीन है कि ये अगले चार दिन तक पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे और सिडनी में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह खुद को आगे बढ़ाने और टीम में वापसी करने के लिए तैयार हो सकते है, लेकिन उनकी वापसी सिडनी की पिच पर भी निर्भर करेगी.”
रोहित की जगह कर सकते हैं टीम में वापसी
रविचंद्रन आश्विन
आपकों बता दें, कि अपनी बेटी के जन्म के चलते रोहित शर्मा वापस भारत लौट गये है और उनकी जगह चौथे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया जा सकता है.
अश्विन के टीम में शामिल होने से टीम के पास दो स्पिनरों का भी कॉम्बिनेशन बन जायेगा और अश्विन नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने की भी काबिलियत रखते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post फिट हुए रविचंद्रन अश्विन, चौथे टेस्ट में ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.