Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और अनुष्का ने इस तरह सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के लिए 2018 साल बहुत अच्छा रहा। भारतीय टीम ने जाते—जाते पिछले साल कंगारूओं की उनकी धरती पर मात देकर भारत देश को खुशी मनाने का मौका दिया। विराट एंड कंपनी ने मेलबर्न में कंगारू टीम को 137 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इसी के साथ भारतीय टीम के लिए भी 2018 बहुत अच्छा रहा। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया नव वर्ष का स्वागत किया। इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ सिडनी की सड़कों पर न्यू ईयर सेलिब्रेट की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

साथ ही इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली ने धर्मपत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। ऑस्ट्रेलिया से ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा कि, सभी को नया साल बहुत बहुत मुबारक हो। आने वाला नया साल सभी के लिए बहुत शानदार हो। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक शानदार फोटो न्यू ईयर पर शेयर की। जिसमें विराट और अनुष्का की जोड़ी बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। आपको बता दें कि विराट बिग्रेड इस समय शानदार फार्म में चल रही है। विराट बिग्रेड का अगला मुकाबला अब सिडनी में होगा। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नि अनुष्का शर्मा की पिछले साल जीरो फिल्म आई। जिसमें अनुष्का शर्मा ने शानदार अभिनय किया। लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई ।