भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड टीम को पूरी सीरीज में परेशान करती रही है. भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह के बिना शानदार गेंदबाजी कर खुद को साबित किया है. इन दोनों गेंदबाजों ने शुरूआती ओवरों में हर मैच में विपक्षी टीम को झटके दिए हैं.
एक तरफ भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए. तो अब वहीँ अब मोहम्मद शमी कमाल दिखा रहे हैं. सीरीज जितने के बाद जब भुवनेश्वर कुमार से बातचीत की गई. तब उन्होंने बताया कैसे उनकी और शमी इतनी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा,
मोहम्मद शमी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने कही ये बात

बता दें, अगले दो मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. अब टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. अगले मैच में मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है. वो लगातार टेस्ट सीरीज से टीम के साथ बने हुए हैं.
उन्होंने कहा,
मैं कोई दबाव महसूस नहीं करता. मुझे पता है कि शमी टेस्ट मैचों से अच्छे फॉर्म में है. और वह विदेशी परिस्थितियों में हमेशा अच्छे रहे हैं. शमी के साथ गेंदबाजी करना अच्छा अनुभव रहा, “जब स्विंग की बात आती है, तो मैं स्विंग गेंदबाज हूं. लेकिन अगर परिस्थितियां स्विंग के अनुकूल नहीं हैं, तो मैं सीधे गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं.

भारतीय तेज गेंदबाज लगातार कमाल दिखा रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम में जगह नहीं मिली थी. लेकिन उनको जब से सीमित ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.
उन्होंने आगे कहा,
“भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह विदेशी सरजमीं पर बेहतरीन गेंदबाज़ी करें, आजकल के विकेट विदेशी बल्लेबाजी के लिए भी अच्छे हैं. पिछले कुछ दिनों से कुलदीप-चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की है. यह साझेदारी के बारे में है, अगर आप डॉट बॉल फेकते हैं, तो दूसरे गेंदबाज को भी विकेट मिल सकता है. इसलिए अगर गेंद स्विंग नहीं कर रही है, तो मेरा मकसद डॉट डिलीवरी देना है.”
बुमराह और विराट के लिए कही ये बात

जब मैं बुमराह के साथ गेंदबाजी करता हूं, अगर मैं पहले ओवर में गेंदबाजी करता हूं, हम फील्ड प्लेसमेंट और उस सब पर चर्चा करते हैं. विराट कोहली हमसे इस बारे में बात करते रहते हैं कि बल्लेबाज क्या कर रहा है और आप कुछ चीजों को मिला कर उसके खिलाफ कैसे प्लान कर के गेंदबाजी करेंगे ,
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भुवनेश्वर कुमार ने बताया टीम इंडिया में उनका रोल, विकेट लेने के लिए नहीं बल्कि इसलिए गेंदबाजी करते हैं भुवी appeared first on SportzWiki Hindi.