विश्व में अगर सबसे प्रभावशाली और विकसित देशों की बात आती है तो हर किसी के मुंह से चीन का नाम जरूर निकलेगा। चीन विश्व के एक पावर हाउस के रूप में जाना जाता है। जो खेल की दुनिया में भी किसी से कम नहीं है और हर खेल में चीन का दबदबा नजर आता है।
चीन को क्रिकेट में अभी भी करना होगा लंबा रास्ता तय
लेकिन इस बीच बात जब क्रिकेट के खेल की आती है तो चीन का कोई अस्तित्व ही नजर नहीं आता। खेलों की दुनिया में राज करने वाला चीन क्रिकेट के मामले में बहुत ही फिसड्डी है और वो बात एक बार फिर से सार्थक हो चली है।

जी हां खेल की दुनिया में राज करने वाली चीन को अभी क्रिकेट में एक लंबा रास्ता तय करना होगा। जिनका हालिया क्रिकेट का प्रदर्शन इस बात से उनके रिकॉर्ड को चिढ़ा रहा है।
चीन की महिला टीम हुई यूएई के खिलाफ 14 रनों पर ढेर
चीन की महिला क्रिकेट टीम को हाल ही में एक टी-20 क्रिकेट मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा है। चीन महिला क्रिकेट टीम को इंटरनेशनल लेवल पर रविवार को सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट होना पड़ा।

थाईलैंड टी-20 स्मेश टूर्नामेंट में रविवार को चीन की महिला क्रिकेट टीम का सामना संयुक्त अरब अमीरात की महिला क्रिकेट टीम से हुआ इस मैच में चीन की पूरी टीम महज 14 रनों के स्कोर पर आउट हो गई।
चीन को संयुक्त अरब अमीरात ने दी 189 रनों से करारी शिकस्त
इस मैच में 14 रनों के बहुत ही न्यूनतम स्कोर पर आउट होने के साथ चीन महिला क्रिकेट टीम को संयुक्त अरब अमीरात के हाथों 189 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी हार का सामना नामिबिया को करना पड़ा था जब वो अगस्त 2018 में लेसोथो के हाथों 179 रनों से हारी थी।

ग्रुप बी के इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात ने पहले बललेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चीन की पूरी टीम केवल 14 रनों पर ही सिमट गई और 189 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post खेल की दुनिया की बेताब बादशाह चीन की महिला क्रिकेट टीम ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.