पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। हैरिस के घुटने में चोट लग गयी थी। इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच हुए पहले और दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह टीम में शान मसूद को शामिल किया गया था और उन्होंने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन भी किया।
काले जादू की वजह से लगी चोट

पाकिस्तान के बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने पाकिस्तान पहुँचने के बाद बयान दिया है कि दक्षिण अफ्रीका में उन्हें लगी चोट काले जादू की वजह से है। उन्होंने पाकिस्तान पहुँचने के बाद रिहैबीटेसन कैंप में जाने की जगह अपने घर चले गये।
वहां की लोकल मीडिया के मुताबिक घर वापस लौटने से पहले उन्होंने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को अपने डर के बारे में जानकारी दी थी। इसी वजह मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं।
पहले भी हो चुका ऐसा

यह पहला मौका नहीं है जब हैरिस ने काले जादू वाली बात की है। 2015 में न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्होंने इसी तरह की बात की थी। उन्होंने इसी वजह से अपने होटल का कमरा बदल दिया था।
इसी सीरीज में बाद में उन्हें चोट की वजह से बाहर होने पड़ा था। अब एक बार फिर चोट लगने के बाद उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही नेट्स में चोट लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाया था शानदार खेल

हैरिस सोहेल का प्रदर्शन यूएई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा था। इन दोनों सीरीज के दौरान सोहेल ने दो शतक लगाए थे। साल 2018 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 39.28 की औसत से 550 रन बनाए थे।
वह पिछले साल पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही वह पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं। इसी वजह से वह टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पाकिस्तान के बल्लेबाज हैरिस सोहेल का दावा, काले जादू की वजह से दक्षिण अफ्रीका में हुए चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.