Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने कहा,’जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं टीम को सौ फीसदी नहीं दे पा रहा हूं, मैं खुद क्रिकेट छोड़ दूंगा’ 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज के मैन ऑफ़ द सीरीज होंगे, लेकिन पूरे सीरीज में इस शानदार खिलाड़ी ने क्या कमाल की बल्लेबाजी किया. तीन मैच में धोनी ने तीन अर्धशतक ठोक दिएं. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा से भी ज्यादा रन बनाएं.

इस शानदार बल्लेबाजी के बाद उनके पहले कोच जिन्होंने धोनी को क्रिकेटर बनाया उनका क्या कहना था 

रांची के जवाहर विद्या मंदिर में धोनी को फुटबाल से क्रिकेट में लाने वाले बनर्जी ने कहा कि आलोचना या प्रशंसा पर प्रतिक्रिया जताना कभी उसकी आदत नहीं रही,

‘वह कभी बोलता नहीं है. बल्ले से जवाब देता है.आस्ट्रेलिया जाने से पहले मैने उससे कहा कि लोग इतना बोल रहे हैं तो तुम जवाब क्यो नहीं देते. इस पर उसने कहा कि आलोचना से क्या होता है. जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं टीम को सौ फीसदी नहीं दे पा रहा हूं, मैं खुद क्रिकेट छोड़ दूंगा.’ 

उसकी फिटनेस और टीम की जरूरत के हिसाब से खेली गई पारियां बेजोड़ रही

बनर्जी ने आगे कहा,

‘अब आस्ट्रेलिया में मैन आफ द सीरिज रहकर उसने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है. उसकी फिटनेस और टीम की जरूरत के हिसाब से खेली गई पारियां बेजोड़ रही.उसके इस तरह खेलने से दूसरे बल्लेबाजों को भी हौसला मिला. ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले रांची में उसने काफी अभ्यास किया. बच्चों के साथ मैदान पर घंटो मेहनत की और उसे यकीन था कि वह अच्छा खेलेगा.’ 

धोनी से हुई थी बात, वो हल्के बैट से खेल रहा है

यह पूछने पर कि उनसे धोनी की क्या बात हुई थी, उन्होंने बताया कि अब वह हलके बल्ले से खेल रहा है. उन्होंने कहा,
‘माही ने बताया कि अब वह भारी बल्ला लेकर नहीं खेल रहा जो 27-28 साल की उम्र में खेलता था. इसके साथ ही फिटनेस पर लगातार मेहनत करता आ रहा है जो मैदान पर दिखती है.
बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धोनी ने 193 के शानदार औसत से रन बनाएं हैं. दो मैच में तो ये खिलाड़ी आउट भी नहीं हुआ.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post धोनी ने कहा,’जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं टीम को सौ फीसदी नहीं दे पा रहा हूं, मैं खुद क्रिकेट छोड़ दूंगा’  appeared first on SportzWiki Hindi.