Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलुरु रैप्टर्स ने मुंबई रॉकेट्स को हराकर जीता प्रीमियर बैडमिंटन लीग का खिताब

बेंगलुरु
बेंगलुरु रैप्टर्स टीम ने रविवार को मुंबई रॉकेट्स को 4-3 से हराकर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का खिताब पहली बार अपने नाम किया। दुनिया के 18 वें नंबर के खिलाड़ी एंडरसन एंटोनसन बेंगलुरु के कप्तान श्रीकांत से हार गए थे, जब दोनों की इस हफ्ते की शुरुआत में भिड़ंत हुई थी।

बाजी पलटने की किसी भी उम्मीद को धूमिल करते हुए श्रीकांत ने 15-7, 15-10 से जीत हासिल कर ली । बेंगलुरू टीम ने शुरुआत में 5-1 की बढ़त बना ली और इस बढ़त को बरकरार रखते हुए इसे 10-4 तक पहुंचा कर खेल को एकतरफा बना दिया।