Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब ने हार्दिक पंड्या-केएल राहुल पर लिया ये फैसला

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को हाल ही में कॉफी विद करण शो में औरतो के खिलाफ अभद्र बाते करने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इन बयानों और आलोचनाओं के चलते दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम से निलंबित करके भारत भेज दिया गया.

इन दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज से निलंबित किया गया साथ ही न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर कर दिया किया गया, जहां भारतीय टीम को पांच मैचों की वन-डे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

आईपीएल में खेलेंगे या नहीं दोनों खिलाड़ी जल्द लेना होगा फैसला 

बता दें, 2019 आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. बता दें, पांड्या आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हैं जबकि राहुल पंजाब का हिस्सा हैं.

अगर इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट की मने तो फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों के शो में दिए बयानों से सहमत नहीं हैं.

फ्रेंचाइजी चाहती है  बीसीसीआई खिलाड़ियों पर फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले कोई फैसला ले

उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने की स्थिति में नहीं हैं. फ्रेंचाइजी भी चाहती हैं कि बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों पर फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले कोई फैसला ले, ताकि वह आईपीएल से पहले ट्रेनिंग की शुरुआत कर सके.

वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा,

‘राहुल-पांड्या ने जो बयान दिया, हम उसका समर्थन नहीं करते. हमारा प्रबंधन स्पष्ट है कि खिलाड़ी को हमारी जर्सी पहनने से पहले अपना बर्ताव सुधारना होता है. आप उनके बर्ताव में बड़ा फर्क देखेंगे. इस मामले में हमारे प्रबंधन ने गहराई से विचार किया है. इस पूरे एपिसोड से जहां टीम मालिक नाराज हैं, वही प्रबंधन का मानना है कि वह भावनात्मक फैसला नहीं लेना चाहते.’

हालांकि, फ्रेंचाइजी ने भारतीय बोर्ड से सुनिश्चित करने को कहा है कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आगामी आईपीएल सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब ने हार्दिक पंड्या-केएल राहुल पर लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.