Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिएगो माराडोना के पेट की हुई सफल सर्जरी

ब्यूनस आयर्स
अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की ब्यूनस आयर्स के एक अस्पताल में पेट के जख्म की सफल सर्जरी हुई। 58 वर्षीय माराडोना कुछ ही दिनों बाद अस्पताल से छूट जाएंगे और मेक्सिको के सेकंड डिविजन क्लब डोराडोस डे सिनालोआ के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

माराडोना की वकील मैटियास मोर्ला ने कहा, ‘मारोडोना की सर्जरी समाप्त हो गई है। सबकुछ सही से हुआ। हम ओलिवोस क्लिनिक के मेडिकल डिपार्टमेंट के आभारी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अब हमें उनके ठीक होने का इंतजार करना होगा ताकि वह जल्द से जल्द वापसी कर पाए।’

माराडोना अपने देश में नियतिम चिकित्सा जांच कर रहे थे तब डॉक्टरों ने उन्हें इस समस्या के बारे में बताया। उनकी कप्तनी में अर्जेंटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 1997 में संन्यास लेने के बाद से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं।