स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2019 शुरू हो चुका है और हर कोई न्यू ईयर का जश्न धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में कंगारू खिलाड़ियों ने न्यू ईयर के दिन जश्न मनाने की बजाय नेट पर जमकर पसीना बनाया। जी हाँ, आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) सहित खिलाड़ियों ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की तैयारियों के नेट पर जमकर पसीना बहाया।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ;;चौदह सदस्यीय टीम के सात सदस्यों टिम पेन, नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, पीटर हैंड्सकांब और मार्नस लाबुशेन ने 2019 के पहले दिन (1 जनवरी) सुबह सिडनी मैदान पर प्रैक्टिस की।'
वेबसाइट के मुताबिक '' संभावना है कि चौथे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाए और फिंच को निचले क्रम में उतारा जाए जहां।" आपको जानकारी में बता दें, भारत चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। तीसरा टेस्ट भारत ने 137 रन से जीता था। वहीं पहला एडिलेड टेस्ट भारत ने जीता और दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनो से जीता था।
कप्तान टिम पेन ने तीसरे टेस्ट में हार की असली वजह बताते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में मेहमान टीम के बेहद उम्दा गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने में हमारी टीम नाकाम रही।
यह भी पढ़े:-
शादी के तीन साल बाद पिता बने रोहित शर्मा, घर आयी 'नन्हीं परी'
विराट ने अनुष्का के साथ मनाया नया साल, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
साल के आखिर में विराट कोहली ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को चेताया, जानें क्या कहा?
Herald