Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब न्यूजीलैंड में ये कीर्तिमान बनाएगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे पर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और टीम इंडिया इतिहास रचने मैदान पर उतरेंगे। धोनी के पास जहां पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा वहीं टीम इंडिया अपने क्रिकेट इतिहास का 1600वां अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी।

जिदंगी से जंग लड़ रहा है ये पूर्व भारतीय ​ऑलराउंडर खिलाड़ी, परिवार ने इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे में बुधवार को नेपियर में मेजबान टीम के खिलाफ जब पहला वनडे खेलने उतरेगी तो वह अपने नाम यह उपलब्धि दर्ज करवा लेगी। इसके साथ ही भारत अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1600 से अधिक मैच खेलने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने अब धोनी को बताया विश्व का बेस्ट फिनिशर

इससे पहले ऐसी उलपब्धि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हासिल कर चुके हैं। कंगारू टीम अब तक कुल 1854 और क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड 1833 मैच खेलचुकी है। भारत क्रिकेट टीम ने साल 1932 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू किया था। अपने 87 साल लम्बे क्रिकेट करियर में भारतीय टीम अभी तक 533 टेस्ट, 956 वनडे और 110 टी-20 खुल चुकी है।

अब न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर चुनौती देगी भारतीय टीम, देखिए पूरा कार्यक्रम

इनमें से भारतीय टीम ने 713 मैचोंं में जीत हासिल की है। जबकि 615 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 11 टाई, 217 ड्रॉ और 43 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के दौरान जहां भारतीय टीम 1600वां मैच खेलेगी वहीं मेजबान टीम भी सीरीज के दौरान 1300 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करेगी।

धोनी न्यूजीलैंड में बना सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड