Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की ऐतिहासिक जीत पर सदी के महानायक ने पोस्‍ट की कविता

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर विराट सेना ने 71 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। यही नहीं भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भी पहला एशियाई देश बन गया। सिडनी में खेले गए सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को बारिश के आखिरी दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 के अंतर से टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी पूरा भारत मना रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर एक कविता पोस्ट की। बिग बी ने यह कविता अमिताभ ने हिंदी में विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लिखी है।

अमिताभ ही नहीं देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विराट कोहली और उनकी टीम को ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतने के लिए बधाई। यही नहीं राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा ऑस्‍ट्रेलिया में पहली टेस्‍ट सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। यह एक बड़ा क्षण है और हमें बहुत गर्व है!

यह भी पढ़े:-

70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने रचा ये नया इतिहास

Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक

Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम



Herald