भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में होने वाली वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज की डेट आ गई है. बता दें, आईपीएल से ठीक पहले इसका आयोजन होगा. बता दें, इस साल आईपीएल भारत में ही 23 मार्च से शुरू होने वाला है. अभी ऑस्ट्रेलिया और भारत में 12 दिसम्बर से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. भारत पहले ही टेस्ट सीरीज जीत कर इतिहास रच चूका है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलु सीरीज फरवरी में होगी शुरू
Fixtures announced for Australia tour of India in February-March… #IndvAus pic.twitter.com/deAWvO99hM
— Chetan Narula (@chetannarula) January 10, 2019
गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आएगी. पहला मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा. पहले दोनों टीमो के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन होगा. दोनों टीम आपस में 2 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी. इसके बाद हैदराबाद में 2 मार्च से इन दोनों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन होगा. आखिरी मैच 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा. बता दें, इस सीरीज तक ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ नहीं जुड़े होंगे.
12 दिसंबर से होने वाली है भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ी शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, चहल, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 12 दिसम्बर से वनडे सीरीज के लिए यहां भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं. सिडनी पहुंचे खिलाड़ियों में से चार सदस्यों ने बुधवार को एससीजी में अभ्यास किया.
कई युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

गौरतलब है कि भारत 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बना है. भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलेगी उसमे कई युवा खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है. जो बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए अपना दावा ठोक सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम करेगी भारत का दौरा, घोषित हुआ शेड्यूल, जाने कब और कहाँ है मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.