Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आनंद ने मामेदयारोव को हराया, कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर

विज्क आन जी (नीदरलैंड)
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने आठवें दौर में अजरबेजान के शखरियार मामेदयार्तोव पर जीत दर्ज की जिससे वह टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। पिछले दौर में रूस के व्लादीमीर व्रैच्च्मनिक को हराने वाले पांच बार के विजेता आनंद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा ओर मामेदयार्तोव को हराया जो विश्व रैंंिकग में अभी तीसरे स्थान पर हैं। 

भारतीय स्टार के अभी संभावित आठ में से 5.5 अंक हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन कार्लसन के भी इतने ही अंक हैं जिन्होंने हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट को हराया था। आनंद और कार्लसन के बाद रूस के इयान नेपोमनियाची, चीन के ंिडग लीरेन और स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरी का नंबर आता है। इन सभी के समान पांच अंक हैं। अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव 4.5 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं जबकि अन्य भारतीय विदित गुजराती चार अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं। वर्ष के इस पहले सुपर टूर्नामेंट में अब भी पांच दौर का खेल बचा हुआ है।