Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या को लगा एक और बड़ा झटका, खार जिमखाना क्लब ने भी छिनी सदस्यता 

‘कॉफ़ी विद करण शो’ में हार्दिक पांड्या ने कहा था, कि “मेरे परिवार की सोच खुली हुई हैं और जब मैंने पहली बार किसी लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाये, तो मैंने अपने घर कहा, मैं आज करके आया हूँ.”

वहीं उन्होंने बताया, कि जब एक बार उनके माता-पिता उन्हें किसी पार्टी में लेकर गए थे, तो उनके माता-पिता ने हार्दिक से पूछा किस महिला को देख रहा है, तो हार्दिक ने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं सभी महिलाओं को देख रहा हूँ.

महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए किया गया है सस्पेंड 

‘कॉफ़ी विद करण शो’ में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए हार्दिक पांड्या को मामले की पूरी जाँच होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. हार्दिक पांड्या के साथ केएल राहुल को भी मामले की पूरी जाँच होने तक सस्पेंड किया हुआ है.

हार्दिक पांड्या से खार जिमखाना क्लब ने भी छिनी सदस्यता 

इसी बीच हार्दिक पांड्या के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है. दरअसल, मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने हार्दिक पांड्या की सदस्यता को रद्द करने का फैसला किया है.

आपकों बता दें, कि उन्होंने पिछले साल 3 अक्टूबर को ही इस क्लब की सदस्यता हासिल की थी. बता दें, कि खार जिमखाना एक प्रतिष्ठित क्लब है. यह क्लब कई नामी खिलाडियों को अपनी सदस्यता दे चूका है. जिसमे सचिन तेंदुलकर, लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा, साइन नेहावल जैसे नाम शामिल है.

क्लब की महिलाओं ने की थी सदस्यता रद्द करने की मांग 

इस क्लब की महिलाओं ने सोशल मीडिया में हार्दिक पांड्या की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. क्लब के अधिकारीयों ने महिला सदस्यों की बात मानते हुए हार्दिक पांड्या को सस्पेंड किया है.

प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब के संयुक्त सचिव गौरव कपाड़िया ने अपने एक बयान में कहा, “क्लब के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कई महिला सदस्यों ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया था. इस पर मैनेजिंग कमिटी ने एकमत होकर हार्दिक पांड्या की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या को लगा एक और बड़ा झटका, खार जिमखाना क्लब ने भी छिनी सदस्यता  appeared first on SportzWiki Hindi.