Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल के गलत शॉट खेलकर आउट होने पर उनके कोच ने दी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के सिडनी में टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच शुरू हो चुका है। इस मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक बनाया। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

फिर चमके मयंक

मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गये।

दिन के पहले घंटे हुए पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद थी और गेंद भी स्विंग हो रही थी। इसके बावजूद मयंक अग्रवाल ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया। 3 टेस्ट पारियों में यह उनका दूसरा अर्धशतक भी है।

गलत शॉट खेलकर हुए आउट

अर्धशतक बनाने के बाद मयंक ने रन गति बढ़ा दी। उन्होंने मिचेल स्टार्क और नाथन लायन के खिलाफ खुलकर शॉट खेलना शुरू कर दिया। इसी बीच नाथन लायन को ओवर में एक छक्का जड़ने के बाद दूसरी की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गये।

मयंक की इस पारी और आउट होने पर उनके कोच इरफान सैत ने कहा

“मैं उसके आउट होने से दुखी हूं, लेकिन मैं खुश हूं कि मयंक ने टीम में अपना स्थान लगभग पक्का कर दिया है। उसकी निरंतरता देखिये। उसके अब ऑस्ट्रेलिया में अभी तक खेली गयी तीन पारियों में दो अर्धशतक हो गये हैं और 42 रन भी हैं।”

गलती से सीखेंगे

मयंक अग्रवाल पिच पर सेट होने के बाद गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौट गये। वह अपने शतक के काफी करीब थे और लग रहा था कि अपना पहला टेस्ट शतक लगा देंगे। इस बारे में कोच ने कहा

“वह फिर से छक्का जड़ने के कोशिश में आउट हो गया। उम्मीद करता हूं कि वह इससे सीख लेगा और आगे आने वाली पारियों में ऐसे शाट खेलने से बचेगा। फिर भी, मैंने उसकी हर गेंद खेलने का लुत्फ उठाया।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मयंक अग्रवाल के गलत शॉट खेलकर आउट होने पर उनके कोच ने दी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.