भारतीय टीम ने एडिलेड वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 6 विकेट से हरा दिया था. इस मैच के बाद कप्तान कोहली ने धोनी की जमकर तारीफ की थी और कहा था, कि आज धोनी स्पेशल था.
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने धोनी को अकेला छोड़ देने की बात कही है.
धोनी के योगदान की गणना नहीं कर सकते

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “एमएस धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं. जो टीम में कई तरह से योगदान देते हैं. वह गेंदबाजो को विकेट के पीछे से बताते हैं, कि उन्हें किस बल्लेबाज के खिलाफ किस लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए.
उसे इस बात की समझ है, कि एक बल्लेबाज़ क्या सोच रहा है. जाहिर है, कोई भी बल्लेबाज़ के दिमाग में क्या चल रहा है, इसे ठीक से नहीं पढ़ सकता, लेकिन धोनी के पास यह गॉड गिफ्ट है, कि उसे पता चल जाता है. कौन सा बल्लेबाज क्या सोच रहा है.
किसी भी कप्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है, कि उसका विकेटकीपर फिल्ड प्लेसिंग में उसकी मदद कर रह हो और इस मामले में विराट कोहली काफी भाग्यशाली हैं, कि धोनी फील्ड प्लेसिंग की जिम्मेदारी उठाते हैं.
अंतिम के ओवरों में कोहली का बाउंड्री पर फील्डिंग करना जरुरी भी है, क्योंकि वह टीम के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक है. उसे अंतिम ओवर में कैच लेने व रन रोकने के लिए बाउंड्री पर फील्डिंग करनी पड़ती है और यह सब धोनी के कारण ही संभव हो पा रहा है, क्योंकि धोनी के रहते कोहली को पीछे जाकर पीछे फील्डिंग कर सकते हैं. हम धोनी के टीम में योगदान की गणना नहीं कर सकते हैं.”
मेरी प्रार्थना धोनी को अकेला छोड़ दिया जाए

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “मेरी प्रार्थना यह है, कि कृपया उस सज्जन को अकेला छोड़ दिया जाए. उसने अबतक अच्छा किया हैं और वह आगे भी अच्छा करता रहेगा.
वह छोटा भी नहीं हो रहा है, वह उम्र के साथ बढ़ा होगा, इसलिए मुझे नहीं लगता, कि किसी को भी उसे कुछ बताने की जरुरत है. वह अभी भी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”
विश्व कप 2019 तक पूरी तरह लय में आ जायेंगे धोनी

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि वह विश्व कप 2019 तक अपनी पूरानी लय में वापस आ जायेगा. भारत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से खेल रहा है, इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगा. इसके बाद आईपीएल होगा और फिर विश्व कप शुरू हो जायेगा.
धोनी के पास लय पाने के लिए अच्छा ख़ासा समय हैं और मुझे पूरी उम्मीद है, कि वह विश्व कप से पहले लय में आ जायेगा. मुझे लगता है, कि शिखर धवन और रायडू भी वापस लय में आ जायेंगे. मुझे लगता है, कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम तैयार है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी आज भी मैदान में जो करता है उसका कर्ज भारत कभी नहीं चूका सकता : सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.