Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर हुए ये दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी

खेल डेस्क। भारतीय टीम अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर शृंखला में शिकस्त देने के लिए गुरुवार को तीसरे एवं अन्तिम टेस्ट मैच के लिए सिडनी मैदान पर उतरेगी।

हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। टीम में प्रमुख तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तीसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो गए हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचन्द्र अश्विन के मैच में नहीं खेलने की ना के बराबर संभावना है।

हालांकि सिडनी में स्पिन मददगार विकेट को देखते हुए भारत के अन्तिम तेरह के दल में अश्विन को भी जगह दी गई है। वहीं अभ्यास के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बैक इंजरी एक बार फिर उन्हें परेशान करने लगी है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने टीम संयोजन को लेकर काफी माथापच्ची का सामना करना होगा, क्योंकि रविचंद्रन अश्विन अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं।

बताया जा रहा है कि अश्विन एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान पेट की मांसपेशियों में आए खिंचाव से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। भारतीय टीम चार मैचों की इस शृंखला में अभी तक 2-1 से आगे चल रही है। भारत को ये शृंखला जीतने के लिए केवल मैच ड्रॉ करवाने की ही आवश्यकता है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन में से।

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शान मार्श, मिशेल मार्श, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकोंब और पीटर सिडल में से।