भारतीय क्रिकेट गलियारों में इन दिनों सबकुछ बेहतरीन गुजर रहा है। जहां एक तरफ भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में भी रोमांच अपने चरम पर है जहां घरेलू क्रिकेटर अपना दम दिखा रहे हैं।
गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश घोडगे का निधन
भारतीय क्रिकेट में चल रहे इन तमाम खुशी के पलों के बीच रविवार को एक जबरदस्त दर्दनाक खबर सुनने को मिली जिसके बाद भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर छा गई है।

रविवार यानि 13 जनवरी को भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में गोवा का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेश घोडगे का एक क्लब क्रिकेट मैच खेलने के दौरान अचानक से गिरने से निधन हो गया।
मैदान में बल्लेबाजी के दौरान अचानक से गिरे राजेश घोडगे
रविवार को गोवा दक्षिण में स्थित मड़गांव शहर में दोपहर के समय एक लोकल क्रिकेट क्लब मैच खेला जा रहा था। इस मैच में राजेश घोडगे एक टीम के लिए 30 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक एंड पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

तभी अचानक से ही 46 साल के गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश घोडगे वहीं पर गिर पड़े। राजेश घोडगे को वहां गिरने के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल जाते ही राजेश घोडगे ने अपना दम तोड़ दिया।
गोवा के लिए राजेश घोडगे खेल चुके हैं 2 रणजी मैच
टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले मार्गो क्रिकेट क्लब के सचिव पुर्वेभेम्ब्रे ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि “अचानक से गिरने के बाद घोडगे को तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उससे पहले उन्हें पणजी से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण स्थित मार्गो शहर में एक निजी स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में ट्रांसफर किया गया था।”

साथ ही एक अन्य अधिकारी ने आगे कहा कि “घोडगे ने गोवा के लिए 2 रणजी मैच खेले हैं और 1990 के दशक में राज्य की टीम के लिए कई वनडे मैचों का भी प्रतिनिधित्व किया।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, गोवा के इस पूर्व रणजी क्रिकेटर की मैदान में गिरने से मौत appeared first on SportzWiki Hindi.