Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी: उमेश यादव ने झटके सात विकेट, किया करियर का बेस्ट प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। तेज गेंदबाज उमेश यादव इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। लेकिन रणजी ट्रॉफी में वो विदर्भ की तरह से खेल रहे है। रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में उमेश यादव (7/48) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मौजूदा चैंपियन विदर्भ ने सेमीफाइनल में केरल को पहली पारी में 106 रन पर आल आउट दिया।

उमेश यादव ने रणजी में अपने करियर सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर केरल के सात बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। विदर्भ क्रिकेट टीम ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 171 रन बना लिए है। विदर्भ ने 65 रन की बढ़त बना ली है और सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

आपको जानकारी में बता दें, विदर्भ ने केरल को पहला झटका नौ रन के स्कोर पर दिया। इसके बाद एक के एक विकेट गिरता चला गया। केरल को 17 रन पर दूसरा, 27 रन पर तीसरा और 28 रन पर चौथा विकेट गिरा। विकेटों के गिरने का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ उसको 40 के स्कोर पर पांचवां और 46 रन पर छठा झटका लगा। वहीं केरल के लिए 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए विष्णु विनोद (37), कप्तान सचिन बेबी (22) और बासिल थम्पी (10) ही दोहरे अंक में पहुंचे। उमेश यादव ने 48 रन देकर सात विकेट लेकर केरल के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

यह भी पढ़े:-

WI vs ENG 1nd Test : 77 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी



Herald