भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली. मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी घातक गेंदबाजी कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार ने जल्द ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया.
फिंच का छूटा कैच और रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ किया कुछ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच लगातार खराब फॉर्म से जुझ रहे थे. आखिरी मैच में फिंच ने अपनी बल्लेबाजी की रणनीति में बदलाव किया. वो क्रीज के बहुत आगे निकल के खेल रहे थे. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर दूसरा स्लिप हटा दिया. अगली गेंद पर फिंच का बल्ला लगकर दूसरे स्लीप के पास से सीधा सीमा रेखा के पार चला गया. फिर क्या था. भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा झल्ला गए.
रोहित ने कोहली को बुलाया स्लिप में लगने के लिए

अगली गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली स्लिप में खड़े नजर आ रहे थे. लाइव टीवी पर कॉमेंटेटर ने कहा, रोहित शर्मा ने विराट कोहली को स्लिप में फिल्डिंग करने स्लिप में बुलाया. हालांकि फिंच कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाएं. उनकी बल्लेबाजी पूरी सीरीज में फ्लॉप रही. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर कप्तान के रूप में उतने उभर कर नहीं आते हैं. कई बार देखा गया है धोनी और रोहित शर्मा उनकी मदद करते नजर आते हैं.
भारतीय टीम ने आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से सीरीज पर कब्जा जमा लिया. पहली बार सीरीज में खेल रहे यजुवेंद्र चहल ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post लाइव टीवी पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली को सीखाया कप्तानी, कोहली के इस फैसले पर झल्लाए appeared first on SportzWiki Hindi.