Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की आने वाली है शामत, धोनी ने नेट्स प्रैक्टिस मे लगाएं लंबे-लंबे छक्के

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. उनके साथ भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा केदार जाधव तेज गेंदबाज खलील अहमद, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. बता दें, भारतीय टीम ने अभी ऑस्ट्रेलिया धरती पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहली बार कोई टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती है.

सीरीज शुरू होने से पहले धोनी ने जमकर बहाया पसीना 

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज नेट्स में जमकर पसीना बहाया. इसका विडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर डाला. जिसके बाद देखते- देखते लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा. बता दें, उनके साथ भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए.

भारतीय टीम का पहला मैच 12 दिसम्बर को खेला जाएगा. धोनी सहित सफेद गेंद के विशेषज्ञ शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद यहां भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं.

यहाँ देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई दिनों से अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं

महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई दिनों से अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. उनका पिछला इंग्लैंड दौरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज कोई ख़ास नहीं रहा था. विश्व कप आने वाला है इसलिए इस खिलाड़ी का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है. बता दें, अभी उनकी टी-20 टीम में वापसी हुई है. बता दें, ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर दिया गया है.

2014 में टेस्ट से रिटायरमेंट लेने वाले धोनी के लिए 2018 अच्छा नहीं रहा था

2014 में टेस्ट से रिटायरमेंट लेने वाले धोनी के लिए 2018 अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 20 वनडे मैचों में केवल 275 रन बनाए थे. अब जबकि विश्व कप में ज्यादा समय नहीं रह गया है तो धोनी चाहेंगे, कि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले आठ मैचों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहें.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की आने वाली है शामत, धोनी ने नेट्स प्रैक्टिस मे लगाएं लंबे-लंबे छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.