Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा राजस्थान-कर्नाटक रणजी क्वार्टरफाइनल मुकाबला  

खेल डेस्क। राजस्थान और कर्नाटक के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा तीसरा रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है। ये मैच किसी भी टीम की झोली में जा सकता है। राजस्थान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सात विकेट की जरुरत है तो वहीं कर्नाटक को जीत के लिए 139 रनों की आवश्यकता है।

इस शृंखला से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे स्मिथ और वार्नर!

मैच के तीसरे दिन राजस्थान की दूसरी पारी केवल 222 रन पर ही ढेर हो गई। इससे मेजबान कर्नाटक को जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने भी 45 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं।राजस्थान की ओर से कर्नाटक की इस पारी में तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने दो और कप्तान महिपाल लोमरोर ने एक विकेट अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में इन खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका

इससे पहले राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में 222 रन बनाए। राजस्थान के प्रारम्भिक चार बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। मेहमान टीम की ओर से इस पारी में रोबिन बिष्ठ ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं कप्तान लोमरोर ने 42, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर चेतन बिष्ट ने 33 और अमित कुमार गौतम ने 24 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने भारत को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

कर्नाटक की ओर से कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। श्रेयस गोपाल ने तीन, अभिमन्यु मिथुन ने दो और विनय कुमार ने एक विकेट अपने नाम किया। राजस्थान ने पहली पारी में 224 और कर्नाटक ने 263 रन बनाए थे।