इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरे वनडे मैच में कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 299 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा।
समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 37 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे। उस समय मैदान में कप्तान विराट कोहली 86 रन और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 8 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। आपको बता दें कि कंगारू टीम की ओर से दूसरे वनडे मैच में शॉन मार्श ने 131 रन बनाए और अपने वनडे करियर का सांतवा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।
इसी के साथ आपको बता दें कि एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की ओर से खलील अहमद की ओर से मोहम्मद सिराज ने अपने करियर का पहला वनडे मैच खेला। अपने पहले ही डेब्यू मैच में मोहम्मद सिराज ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। सिराज ने अपने पहले वनडे डेब्यू मैच में दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए जिन्होंने सबसे ज्यादा रन लुटाए है। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 7.60 की इकॉनमी रेट से बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटाए। आपको बता दें कि भारत के लिए एडिलेड में खेला जा रहा ये वनडे मैच करो या मरो का अगर भारत ये मैच हार जाता है तो ये तीन वनडे मैचों की सीरीज भी हार जाएगा। क्योंकि पहला वनडे मैच कंगारू टीम ने जीता था।