Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेब्यू मैच में खराब प्रदर्शन, मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रेकॉर्ड

एडिलेड 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन इसमें उनकी किस्मत खराब रही। मैच में सिराज ने इतने रन दिए जिससे उनके नाम एक अनचाहा रेकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, इस मैच के बाद सिराज डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन देनेवाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बता दें मैच में मोहम्मद सिराज से पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करवाई गई। इसमें उन्होंने 7.60 रन प्रति ओवर के हिसाब से 76 रन दिए। इसके बाद सिराज को सोशल मीडिया पर भी निशाना बनाया गया। डेब्यू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने का भारतीय रेकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी के नाम है। 1975 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर्स में 83 रन दिए थे। 

टी20 डेब्यू में भी लुटाए थे रन 
अब इसे सिराज की खराब किस्मत ही कहा जाएगा कि उनके नाम टी20 क्रिकेट में भी ऐसा ही रेकॉर्ड दर्ज है। टी20 में डेब्यू के दौरान वह सबसे ज्यादा रन देनेवाले दूसरे भारतीय हैं। सिराज ने 2017 में राजकोट में न्यू जीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 57 रन दिए थे। हैदराबाद के मोहम्मद सिराज के लिए क्रिकेट एक जुनून की तरह है। उन्होंने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने शुरू कर दिया था। ऐसे में आनेवाले मैच में वह बेहतर प्रदर्शन की कोशिश जरूर करेंगे।