Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशांत शर्मा और आरपी सिंह ने स्व. जस्टिस आरके तन्खा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

जबलपुर
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ईशांत शर्मा एवं पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह रविवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने रविवार सुबह रानीताल स्टेडियम में एडवोकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. जस्टिस आरके तन्खा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद विवेक तन्खा, राज्य के वित्त मंत्री तरुण भनोत, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, महाधिवक्ता राजेंद्र तिवारी व विधायक विनय सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।