Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूलिया ने बियांका को हराकर जीता ऑकलैंड खिताब

ऑकलैंड 
जूलिया जॉर्जेस ने अपने अनुभव की बदौलत एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को कनाडा की युवा सनसनी बियांका एंड्रस्कू को पराजित कर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक खिताब अपने नाम किया। जर्मनी की 30 साल की खिलाड़ी ने फाइनल में 2-6, 7-5, 6-1 से जीत हासिल की। जूलिया पहला सेट 2-6 से हार गईं लेकिन फिर उन्होंने दूसरे सेट में रोमांचक अंदाज में वापसी की और 7-5 से जीतीं। तीसरे और निर्णायक सेट में जूलिया ने आसानी से 6-1 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘यह खिताब मेरे लिए काफी मायने रखता है क्योंकि शुरू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।’ यह जूलिया का 15वां डब्ल्यूटीए खिताब है।