Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद एलेन बॉर्डर ने कुलदीप यादव को छोड़ बाकि खिलाड़ियों के साथ किया शर्मनाक हरकत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया सिडनी टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। बारिश की वजह से मैच के चौथे दिन सिर्फ 25 ओवर का ही खेल हो पाया वहीं अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इस मैच के बराबरी पर छूटने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। बारिश की वजह से उन्हें एक ही पारी में गेंदबाजी करने का मौका मिला लेकिन उसी में उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ दिया।

सीरीज के पहले तीन मैच में बेंच पर बैठने वाले कुलदीप यादव ने इस मैच में 99 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दूसरी पारी में बारिश की वजह से उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।

एलेन बॉर्डर ने मिलाया हाथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और एक समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलेन बॉर्डर ने भारत के सीरीज हार के बाद कुलदीप यादव से हाथ मिलाकर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हालाँकि, इस समय कुलदीप के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी थे लेकिन बॉर्डर ने किसी भी अन्य खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इस समय टीम ट्रॉफी लेने के बाद स्टेज से लौट रही थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह समझ से परे हैं।

बॉर्डर के नाम पर ही सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेलने वाले वाली सभी टेस्ट सीरीज एलेन बॉर्डर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के नाम पर होती है। इस सीरीज का बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी था।

भारत ने इससे पहले भारत में हुई बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी इस भी कब्जा जमाया था। 2017 की शुरुआत में अपने घर में हुए इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था।

देखिए वीडियो:

The post वीडियो: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद एलेन बॉर्डर ने कुलदीप यादव को छोड़ बाकि खिलाड़ियों के साथ किया शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.