Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोपन्ना और शरण फाइनल में

पुणे
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने लगातार दूसरे मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए साइमन बोलेली और इवान डोडिज को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश कर लिया । शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इटली के बोलेली और क्रोएशिया के डोडिज पर 6 . 3, 3 . 6, 15 . 13 से जीत दर्ज की । दोनों ने कल लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला के खिलाफ छह मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की थी । इस बार दोनों का सामना ग्रैंडस्लैम विजेता जोड़ी से था और उन्होंने टेनिसप्रेमियों को निराश नहीं किया । बोलेली ने 2015 में फेबियो फोगनिनी के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीता था जबकि डोडिज ने उसी साल मार्शेलो मेलो के साथ प्रेंच्च्च ओपन जीता । बोपन्ना और शरण का एटीपी टूर पर साथ में यह पहला फाइनल होगा । अब उनका सामना ब्रिटेन के ल्यूक बामब्रिज और जानी ओ मारा की जोड़ी से होगा ।