Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया ने पुकोवस्की को टीम में शामिल किया, मार्श बंधुओं को बाहर

सिडनी

आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिये चुनी टीम में युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को शामिल किया है जबकि अनुभवी शॉन मार्श और उनके भाई मिशेल को बाहर कर दिया गया। भारत से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मिली 1-2 की हार के बाद 13 सदस्यीय टीम से सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और मध्यकम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब को भी बाहर कर दिया गया जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। फार्म में चल रहे जो बर्न्स को पहली बार टीम में बुलाया गया है और वह मार्कस हैरिस के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिसबेन में शुरू होगा जो दिन-रात्रि का मुकाबला होगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा। आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : जो बर्न्स, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविड हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टिम पेन (कप्तान), विल पुकोवस्की, मैट रेनशॉ, मिशेल स्टार्क और पीटर सिडल।