Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रजनेश सीधे सेटों में अमेरिका के टियाफो से हारे

मेलबर्न
प्रजनेश गुणेश्वरन का ग्रैंड स्लैम में पदार्पण निराशाजनक रहा और ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले ही दौर में वह सीधे सेटों में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो से हार गए। टियाफो ने गुणेश्वरन को 7-6, 6-3, 6-3 से हराया। अब वह दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से खेलेंगे।दुनिया के 39वें नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी ने 106वीं रैंकिंग वाले भारतीय क्वॉलिफायर को एक घंटा 52 मिनट तक चले मैच में मात दी। गुणेश्वरन ने पहले सेट में काफी कोशिश की और उसे टाइब्रेकर तक भी खिंचा। दोनों खिलाड़ियों ने 12वें गेम तक अपनी सर्विस कायम रखी। टाइब्रेकर में टियाफो ने 9-7 से जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों सेटों में गुणेश्वरन वापसी नहीं कर सके। महिला वर्ग में अंकिता रैना और करमन कौर थांडी क्वॉलिफायर में क्रमश: दूसरे और पहले दौर में ही हार गई।