Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बनते ही ‘महेंद्र सिंह धोनी’ ने हासिल किया ये कीर्तिमान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गया है. भारत ने आखिरी मैच जीत कर सीरीज में जीत हासिल कर ली. इस सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ,महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला. उन्होंने इस सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक बनाए. इसी के साथ लगातार फ्लॉप चल रहे इस खिलाड़ी ने अपनी फॉर्म में भी शानदार वापसी की. विश्व कप से पहले भारत के लिए ये बहुत अच्छी बात मानी जा रही है.

लगभग आठ साल बाद जीता मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड 

बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग आठ साल बाद मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला. उन्होंने आखिरी बार ये खिताब सन 2011 के अक्टूबर महीने में इंग्लैंड के खिलाफ जीता था. बता दें, इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली से भी ज्यादा रन बनाएं. पहले मैच में भारतीय टीम हालांकि इस खिलाड़ी के अर्धशतक के बावजूद भी मैच हार गई. लेकिन अगली दो पारियों में इस खिलाड़ी ने दिखाया क्यों यह बल्लेबाज विश्व का सबसे महान फिनिशर है.

महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज में 193 के औसत से रन बनाएं

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज में 193 के औसत से रन बनाएं. उन्होंने इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. पूरे सीरीज में उन्होंने तीन अर्धशतक के मदद से 193 रन बनाएं.

खराब फॉर्म की वजह से लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे धोनी अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार विकेटकीपिंग कर कई खिलाड़ी को पवेलियम पहुंचाया.

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मे बेहतरीन कामयाबी हासिल करते हुए टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी जीत हासिल की. इस जीत में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा. आखिरी मैच में केदार जाधव ने भी बेहतरीन पारी खेली.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बनते ही ‘महेंद्र सिंह धोनी’ ने हासिल किया ये कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.