Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हम जीत से अति उत्साहित नहीं : स्टीफन कोंस्टेनटाइन

अबुधाबी
भारतीय फुटबाल टीम के प्रमुख कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने एएफसी एशियन कप के ओपनर में थाईलैंड के खिलाफ मिली जीत पर खुशी जताते हुये कहा है कि टीम इंडिया की निगाहें टूर्नामेंट पर लगी हैं और एक जीत से वह अति उत्साहित होकर अपनी लय नहीं खोएगी। भारत ने यूएई में चल रहे एएफसी एशियन कप के ग्रुप ए के ओपनिंग मुकाबले में थाईलैंड को 4-1 से पराजित किया था। भारतीय कोच कोंस्टेनटाइन ने कहा कि हम जो भी मैच खेलते हैं उसे जीतने की कोशिश करते हैं। हम मैच में 4-1 या 5-1 की जीत की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हमारे अभी दो मैच शेष हैं और हमें ग्रुप चरण से क्वालीफाई करने के लिये दो और अंकों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने जब से क्वालीफाई किया है तब से हम कभी भी उत्साहित नहीं हुये हैं क्योंकि हमारा मुख्य लक्ष्य ग्रुप चरण से आगे बढ़ना है। हमारे लिये यह केवल एक मैच है। हम अगले दिन फिर से ट्रेनिंग करेंगे। हमने थाईलैंड के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया, हम एक युवा टीम हैं जिसमें अपार प्रतिभा है। लोगों को अब पता लगेगा कि हम क्या कर सकते हैं। भारत मैच में हाफटाइम तक 1-1 से बराबरी पर था लेकिन दूसरे हाफ में उसने तीन गोल कर विपक्षी टीम को चौंका दिया। कोंस्टेनटाइन ने कहा कि हमने हाथ आये मौकों को भुनाया, मुझे खुशी है कि हम मौकों को भुना पा रहे हैं। हमने पहले 15-20 मिनट में धीमी शुरुआत की थी, अहम यह है कि हम गोल न खाएं।