Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया को मिला ‘बुमराह’ खुद जसप्रीत ने दी शुभकामनाएं, देखें गेंदबाजी की वीडियो

अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करी. उन्होंने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने. क्रिकेट के दिग्गज बुमराह को भारतीय टीम का सबसे शानदार तेज  गेंदबाज मान रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया की नई पीढ़ी के बच्चे बुमराह के एक्शन की कर रहे हैं नकल 

भारतीय टीम का ये शानदार गेंदबाज अब ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के भी फेवरिट खिलाड़ी बन गए हैं. 4 टेस्ट की इस सीरीज में बुमराह भी जीत के नायकों में से एक रहे और अब ऑस्ट्रेलिया की नई पीढ़ी के बच्चे भी क्रिकेट सीखने के लिए बुमराह वाले बोलिंग ऐक्शन को अपनाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि ट्वीटर पर एक क्रिकेट फैन ने एक छोटे बच्चे का विडियो पोस्ट किया है. इस विडियो में यह बच्चा बोलिंग प्रैक्टिस कर रहा है. और वह भी जसप्रीत बुमराह के बोलिंग ऐक्शन के साथ. हालांकि वो पूरी तरह नकल नहीं कर पाया और गिर गया.

विडियो हो गया वायरल, यहाँ देखें वीडियो

इस क्रिकेट फैन ने यह विडियो पोस्ट करते हुए क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले और जसप्रीत बुमराह को भी टैग किया है. मार्टिन कर्टिन नाम के इस शख्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, ‘आपकी इस खास सीरीज जीतने के बाद हमारे लिए एक समस्या यह है कि कंगारू क्रिकेटर की अगली पीढ़ी को आप लोग प्रेरित कर रहे हैं.’

जसप्रीत बुमराह ने ऐसे किया रिप्लाई 

भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने ने भी इस विडियो को देखकर खुशी जताई है. उन्होंने मार्टिन को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह बच्चा बहुत प्यारा है. उसे मेरी शुभकामनाएं जरूर दें.’

भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी का फीट होना टीम के लिए जरूरी है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया को मिला ‘बुमराह’ खुद जसप्रीत ने दी शुभकामनाएं, देखें गेंदबाजी की वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.