Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : आंद्रे रसेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी

आज 30 जनवरी बुधवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 37वां मैच ढाका डायनामाइट्स और चिटगाव विकिंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस चिटगाव विकिंग्स की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चिटगाव विकिंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाये.

जवाब में ढाका डायनामाइट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 63 रन ही बना पाई और इस मैच को चिटगाव विकिंग्स की टीम ने 11 रन से जीत लिया है.

आंद्रे रसेल ने मैच के दौरान ली हैट्रिक 

आपकों बता दें, कि चिटगाव विकिंग्स की पारी का 20वां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आ रहे थे. उन्होंने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर कैमरन डेल्पोर्ट को सुवागता होम के हाथों कैच करा दिया.

इसके बाद उन्होंने अपनी अगली 19.2 गेंद पर मुशफिकुर रहीम को भी सुवागता होम के हाथों ही कैच करा दिया. इसके बाद उन्होंने 19.3 गेंद पर दसुन शनाका को मिज़ानुर रहमान के हाथों कैच आउट करा दिया था. इस तरह लगातार तीन विकेट लेकर आंद्रे रसेल ने अपनी हैट्रिक पूरी की हैं.

हालाँकि, वह अपनी इस हैट्रिक के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी टीम के लिए 23 गेंदो पर 38 रन की एक शानदार पारी खेली.

कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी ले चुके हैं हैट्रिक 

आपकों बता दें, कि आंद्रे रसेल पहले भी टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं. उन्होंने साल 2018 के कैरेबियन प्रीमियर लीग में जैमिका त्रिनिदाद के लिए खेलते हुए त्रिनबगो नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था.

यहाँ क्लिक कर देखें आंद्रे रसेल के हैट्रिक का वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : आंद्रे रसेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.