भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी के एल राहुल और हार्दिक पांड्या ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के सबसे चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के बीते रविवार को शो का हिस्सा थे. इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने देश की महिलाओं के ऊपर भद्दे-भद्दे कमेंट किए. जिसके बाद लोगों के आक्रोश की वजह से ‘हॉटस्टार’ ने एक कड़ा फैसला लिया है.
हटाया गया विवादित एपिसोड

गौरतलब है कि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर बने इस शो के इस एपिसोड को डिलीट कर दिया गया है. हॉटस्टार पर अब ये एपिसोड नहीं दिखाई दे रहा है. और बाकि सभी एपिसोड आसानी से मिल रहे हैं. ‘कॉफी विद करण’ के अब तक कई एपिसोड आ चुके हैं और बीते रविवार को क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या आए थे. करण जौहर के मेहमान बनें क्रिकेटर्स ने कई ऐसे जवाब दिए थे जिससे लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे.
‘लड़कियों को देखकर उनका कैरेक्टर कैसा है बता देता हूँ’

गौरतलब है कि, कॉफी विद करण का क्रिकेटिंग एपिसोड काफी विवादित हो गया और ये विवाद हार्दिक पांड्या के कुछ बातों से हुआ. बता दें कि हार्दिक ने शो में कहा था,
“लड़कियों को मैं इतना समझ चूका हूँ उन्हें उनकी चाल देखकर समझ आ जाता है कि इस लड़की का कैरेक्टर कैसा है.”,” मेरे अंदर लड़कियों के मामले में इतना टैलेंट आ गया है कि वो देखते ही बता सकते हैं कि ये लड़की उनके साथ सो पाएगी या नहीं.”

इस बारे में वो अपनी मां से भी कई बार पूछ चुके हैं वो उनके ही बेटे है कि नहीं. तो वहीं इसके अलावा इस शो पर मामला ज्यादा तब गर्म हुआ था जब क्रिकेटर ने सचिन तेंदुलकर की जगह विराट कोहली को शानदार बल्लेबाज बताया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महिलाओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने वाले हार्दिक पांड्या-के एल राहुल का एपिसोड ‘हॉटस्टार’ ने हटाया appeared first on SportzWiki Hindi.