Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ड्वेन ब्रावो ने फिर किया साबित कि वही हैं क्रिकेट के असली सुपरमैन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पिछले साल अक्टूबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह अभी भी दुनिया की लगभग सभी टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं। यहाँ उन्होंने एक बार फिर सुपरमैन कैच लेकर सभी को अचंभित कर दिया।

बिग बैश में आज मेलबर्न डर्बी

मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच आज बिग बैश का 35वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में उनकी टीम स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

रेनेगेड्स ने तेज शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने टीम को तेज शुरुआत दी। तीसरे ओवर की समाप्ति से पहले ही दोनों ने मेलबर्न रेनेगेड्स का स्कोर 30 रन पहुँच चुका था।

ब्रावो ने लिया सुपरमैन कैच

ड्वेन ब्रावो ने मैच के तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर हवा में उछलते हुए कैच लपका। लियाम प्लंकेट की गेंद को मार्कस हैरिस ने मिड ऑन के ऊपर से खेलने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।

गेंद ब्रावो के काफी ऊपर से जा रही थी लेकिन उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से यह कैच लपक लिया। हैरिस ने 10 गेंद में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाये। यह रेनेगेड्स का पहला विकेट भी था।

कई बार लपक चुके हैं ऐसे कैच

वेस्टइंडीज के 35 वर्षीय ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पहले ही कई बार ऐसे कैच लपक चुके हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं और उन्होंने कई बार ऐसे कैच लपक कर सभी को अचंभित किया है।

हैरिस का विकेट गिरने के बाद रेनेगेड्स की टीम बैकफूट पर आ गयी। दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान आरोन फिंच भी अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। इनके बाद रेनेगेड्स के विकेट लगातार गिरते रहे।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: ड्वेन ब्रावो ने फिर किया साबित कि वही हैं क्रिकेट के असली सुपरमैन appeared first on SportzWiki Hindi.