Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने कहा अगर विराट कोहली को जीतना है तीसरा वनडे तो बेंच पर बैठे इस खिलाड़ी को दें टीम में जगह

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर न्यूज चैनलों को अपने बयान देकर भारतीय टीम की खामियों के बारे में बताते रहते है. साथ ही वह भारतीय टीम की उन खामियों को दूर करने के भी सुझाव देते रहते है.

इसी बीच सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने मेलबर्न वनडे मैच जीतने के लिए भारतीय टीम को तीसरा स्पिनर प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सुझाव दिया है.

भारत के लिए एकमात्र चिंता का विषय तीसरा तेज गेंदबाज 

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा, “इस सीरीज में भारत के लिए एकमात्र चिंता का विषय तीसरा तेज गेंदबाज है.

पहले वनडे में खलील अहमद महंगे थे और दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज ने कई रन दिए थे. मुझे लगता है, कि अगर भारतीय टीम के लिए तीसरे वनडे से पहले अगर कोई सबसे बड़ी चिंता की बात है, तो वह तीसरे तेज गेंदबाज की है.”

तीसरे स्पिनर के तौर पर चहल को करे टीम में शामिल

सुनील गावस्कर ने युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल करने की बात कहते हुए अपने बयान में कहा, “भारत की बल्लेबाजी अच्छी है, क्षेत्ररक्षण भी अच्छा है. मेलबर्न एक बड़ा मैदान है, भारत केवल दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ खेल सकता है. युजवेंद्र चहल को मेलबर्न में मौका दिया जा सकता है.”

धोनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी की तारीफ करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “जब कोई सीनियर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नहीं होता है, तो सभी को चिंता होती है, लेकिन जिस तरह से एमएस धोनी ने एडिलेड वनडे में बल्लेबाजी की है, उससे पता चला है, कि वह अभी भी मैच को फिनिश करके भारतीय टीम को जीत दिला सकते है.

शायद वह इससे पहले बल्ले के साथ अपना योगदान नहीं दे पा रहे थे, लेकिन टीम में उनकी उपस्थिति से ही वह एक बड़ा योगदान टीम को देते है. उन्होंने साबित किया है, कि उनके पास अभी भी कितनी काबिलियत है और वह क्या कर सकते है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुनील गावस्कर ने कहा अगर विराट कोहली को जीतना है तीसरा वनडे तो बेंच पर बैठे इस खिलाड़ी को दें टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.