भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत से काफी खुश है. अपनी इस खुशी में उन्होंने कप्तान विराट कोहली और अपने बाकि खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. हालाँकि, सीरीज जीत के उत्साह में वह एक बार फिर वर्तमान टीम की तुलना भारत की पिछली टीमों से कर बैठे.
विश्व कप 1983 और विश्व चैंपियनशिप 1985 से बड़ी है मेरे लिए यह जीत

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “हमने कुछ गलतियाँ साउथ अफ्रीका में की थी और कुछ गलतियाँ इंग्लैंड में की थी, लेकिन हमने अपनी गलतियों से सीखा और ऑस्ट्रेलिया में यह गलतियाँ नहीं दोहराई, यही वजह है, कि हम अंततः अच्छा नतीजा प्राप्त कर पाये है.
विश्व कप 1983 और विश्व चैंपियनशिप 1985 मेरे लिए बड़ी जीत थी, लेकिन यह जीत मेरे लिए और भी ज्यादा बड़ी है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट एक सबसे मुश्किल क्रिकेट है और यही रियल क्रिकेट भी है.”
विराट को करता हूं सलाम

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं वर्तमान में जीता हूं और वर्तमान की ही बात करता हूं. हम 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीते है. यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए मैं अपने कप्तान विराट कोहली को सलाम करता हूं. भारत के किसी भी कप्तान ने अपनी कप्तानी में पहली बार टेस्ट सीरीज जीताई है.
विराट एक ऐसा कप्तान है. जो बहुत पैशन के साथ गेम खेलता है और यही चीज उसे एक खास कप्तान बनाती है. भारत में बैठा हर एक युवा खिलाड़ी विराट को फाँलों करना चाहता है. टीम का हर मेम्बर विराट से प्रेरित है.
आप देख सकते है, कि विराट की कप्तानी में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास पिछले दो-तीन सालों में कहाँ पहुंचा है. मुझे लगता है, कि कप्तान के तौर पर उसने जो हासिल किया है. ऐसा शायद ही किसी और कप्तान ने किया हो.”
वर्तमान टीम और पिछली टीमों की कर बैठे तुलना

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में वर्तमान टीम और पिछली टीमों की तुलना करते हुए कहा, “मुझे आज अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व है और अब आज आप भारत की इस वर्तमान टीम और भारत की पिछली टीमों को देख सकते है. आज हमारी वर्तमान टीम पिछली टीमों की आँखों में आँखे मिलाकर कह सकती है, कि हमने प्रोपर टेस्ट क्रिकेट खेली.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोच रवि शास्त्री ने विराट को किया सलाम, लेकिन फिर कर बैठे ये गलती appeared first on SportzWiki Hindi.