स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया पहला मुकाबले में भारतीय टीम की तरह से शानदार बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन ने टीम के युवा खिलाडियों को लेकर बयान दिया है उन्होंने कहा है कि शिखर धवन ने कहा कि भारतीय टीम में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों के आने से टीम के अंदर बहुत कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। आपको बता दे कि हाल ही में पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर में टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करके डेब्यू किया है।
साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में खेली जा रही ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में शुभमान गिल ने अपनी जगह बनायी है। इस वजह को लेकर ही शिखर धवन का मानना है कि अब आप टीम में तब ही अपनी जगह बनाकर रख सकते हो तब तक आप अच्छा प्रदर्शन करते हो। शिखर धवन का मानना है कि टीम के 15 सदस्यों के बीच भी काफी कॉम्पिटिशन है। साथ ही आपको बता दे कि शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ दोनों बल्लेबाजों ने एक वर्ष पहले न्यूजीलैंड में भारत की अंडर 19 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई। आपको बता दे हाल ही में धवन ने पहले वनडे में नाबाद 75 रन पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने के साथ ही वनडे में अपने 5000 रन पूरे किए। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा है कि इससे पता चलता है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं।
साथ ही शिखर धवन ने कहा है कि पहले वनडे में उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी की सबसे अहम बात है की विराट के साथ बल्लेबाजी का फायदा यह है कि वह काफी तेजी से स्ट्राइक रोटेट करता है। जिसकी वजह से दूसरी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता है। साथ ही शिखर धवन ने कहा की हमेशा खिलाड़ी कुछ ना कुछ नया सीखते रहना चाहिए।
और ये भी पढ़े:
रणजी ट्रॉफी: उमेश यादव ने झटके सात विकेट, किया करियर का बेस्ट प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका!
WI vs ENG 1nd Test : 77 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास
Herald