स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की दमदार पारी की के दम पर आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया तीसरा और अंतिम मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया हैं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज किया है जिसकों जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। हालांकि उनसे पहले भी भारतीय खिलाड़ी ये रिकॉर्ड बना चुके लेकिन अब वह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास मुकाम हासिल किया है। आपको बता दे कि आज तीसरे वनडे मैच में धोनी ने 34 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही लगातार तीन मैचो में अर्धशतक लगाकर अर्धशतकों की हैट्रिक भी बना ली है। हालांकि धोनी से पहले भी तीन भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसा कारनामा पहले कर चुके वह पहले ही ऑस्ट्रेलिया की धरती 1000 वनडे रन पूरे कर चुके हैं।
इन तीन खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया की धरती 1000 वनडे रन पूरे महेंद्र सिंह धोनी से पहले बना चुके लेकिन आज धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है। धोनी ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 70वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। ये इस सीरीज़ में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। साथ ही आज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 87 रन की पारी खेली। तीन मैचों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की वजह महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
और ये भी पढ़े:
भारत को कैश अवार्ड न मिलने पर नाराज हुए गावस्कर, कही ये बात
India vs Australia 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने मैच जीतकर रचा इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा
डेविड वॉर्नर ने दाएं हाथ से गेल की गेंद पर छक्का लगाकर चौंकाया, देखें तस्वीरें
Herald