भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज के बाद से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। एशिया से बाहर लगातार फ्लॉप होने की वजह से धवन को टीम से बाहर जाना पड़ा। हालाँकि, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में उनका शानदार फॉर्म जारी है लेकिन टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है।
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हुए थे फ्लॉप

टेस्ट डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हुए टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट में उन्होंने जरुर पहले दिन लंच से पहले ही शतक ठोक दिया था।
2018 से पहले भी एशिया से बाहर उनका प्रदर्शन कुछ इसी तरह का था। न्यूजीलैंड को छोड़ दें तो उन्होंने अभी तक सेना देश के अन्य देशों में टेस्ट शतक नहीं बनाया है। यही वजह है कि वह टीम से बाहर चल रहे हैं।
एक और झटका लग सकता है

टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन को एक और बड़ा झटका लगा सकता है। बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट श्रेणी में शिखर धवन को ए प्लस ग्रेड में रखा गया है। इसमें सिर्फ वही खिलाड़ी हैं जो लगातार तीनों ही फॉर्मेट खेलते हैं।
अभी इस लिस्ट में 5 नाम है, इसमें शिखर धवन के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 7-7 करोड़ रूपये देती है।
घट सकती है धवन की श्रेणी

टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद बीसीसीआई शिखर धवन की श्रेणी घटा सकती है। अगर ऐसे होता है तो उन्हें ए श्रेणी में जगह मिल जायेगा। इस श्रेणी में रहने वाले खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रूपये मिलते हैं।
मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन को देखते हुए अब टेस्ट क्रिकेट में धवन की वापसी मुश्किल ही दिख रही है। ऐसे में उन्हें ए प्लस श्रेणी से ए में रख दिया जाये तो किसी को ज्यादा हैरानी नहीं होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन को लग सकता है एक और बड़ा झटका appeared first on SportzWiki Hindi.