Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ़ द सीरीज बनने पर महेंद्र सिंह धोनी को ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन ने दिया ये खास गिफ्ट

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। 2018 में एक भी अर्धशतक नहीं बनाने के बाद इस साल पहले तीन मैच में ही तीन अर्धशतक ठोक दिए।हालाँकि पहले मैच में वह मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाई।

वर्ल्ड कप में किया ट्वीट

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं। उनके एक बार फिर से फॉर्म में लौटने के बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की। उनकी तारीफ में क्रिकेट वर्ल्ड कप ने लिखा

“इट, स्लीप, फिनिश गेम, रिपीट। महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी।”

पॉल हेमन ने किया रिप्लाई

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन ने की तारीफ की है। उन्होंने इसके साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड कप से अपने डायलॉग का इस्तेमाल करने के लिए मजाकिया तरीके में रॉयल्टी की भी मांग की है। हेमन ने धोनी को अद्भुत करार दिया है।

उन्होंने लिखा

विराट के लिए भी  कर चुके ट्वीट

ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन पहले भी भारतीय खिलाड़ियों को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली द्वारा लगातार शतक लगाये जाने के बाद उनके लिए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने विराट को किंग कोहली भी कहा था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मैन ऑफ़ द सीरीज बनने पर महेंद्र सिंह धोनी को ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन ने दिया ये खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.